Advertisement

सोने के गहनों की चोरी का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार

blank

बावड़ी । पुलिस थाना खेडापा क्षेत्र में ग्राम सोयला में हुई सोने के गहनों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी श्रवणसिंह नाथड़ाउ को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को ग्राम सोयला स्थित महाराज होटल पर खड़ी मिलन बस सर्विस की एक बस में रखे बैग से सोने के गहने चोरी हो गए थे। प्रकरण संख्या 268/2025 के तहत पुलिस ने तत्काल अनुसंधान शुरू किया।

जिला विशेष टीम और पुलिस थाना खेडापा की संयुक्त कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण और तकनीकी डाटाबेस की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई। डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया ने आरोपी का मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, जिसमें आरोपी श्रवणसिंह पुत्र नखतसिंह ने चोरी की वारदात स्वीकार की।

अग्रिम अनुसंधान के लिए आरोपी को पुलिस थाना खेडापा को सुपुर्द किया गया है।

जिले की पुलिस टीम में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकानि मदन मीणा, मुकनसिंह, चुतराराम, सोहनराम, हरेन्द्र लोहरा एवं पप्पूराम के अलावा थाना स्तर पर थानाधिकारी लाखाराम और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा इन कर्मियों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *