Advertisement

ओसियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पॉक्सो मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

blank

जोधपुर । ओसियां पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे पॉक्सो प्रकरण के वांछित आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। तकनीकी डाटा और पुलिस की आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 6 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना ओसियां में अर्जुनराम पुत्र पुनाराम, उम्र 22 वर्ष, निवासी ओसियां के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

विशेष अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज यादव के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल के सुपरविजन तथा वृताधिकारी ओसियां प्रदीप सिंह चारण के निकट सुपरविजन में कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी विजयश्री के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी डाटा बेस और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पॉक्सो मामले में वांछित आरोपी अर्जुनराम पुत्र पुनाराम भील को गिरफ्तार कर लिया।

blank

आरोपी अर्जुनराम पुत्र पुनाराम भील

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में थानाधिकारी विजयश्री, हेड कांस्टेबल कानाराम, कांस्टेबल भोमाराम, धनाराम, जालाराम और कांस्टेबल चालक की विशेष भूमिका रही।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी से लंबे समय से लंबित चल रही कार्रवाई को आगे बढ़ाने में सफलता मिली है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *