Advertisement

ओसियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार, NDPS के 4 मामलों में था फरार

blank

जोधपुर। पुलिस अधीक्षक जिला जोधपुर ग्रामीण पंकज यादव के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कालचक्र के तहत ओसियां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी सुरेश विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े NDPS एक्ट के 4 प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहा था।

04-05 प्रकरणों में था वांछित

पुलिस के अनुसार सुरेश विश्नोई के खिलाफ वर्ष 2024 और 2025 में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई से संबंधित प्रकरण दर्ज हुए थे। इन मामलों में आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसके खिलाफ करीब चार से पांच प्रकरण दर्ज होकर अनुसंधानाधीन बताए गए हैं। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

blank

तकनीकी डाटा और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ओसियां थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण रामेश्वरलाल मेघवाल के सुपरविजन तथा वृताधिकारी ओसियां रतनसिंह के निकट पर्यवेक्षण में टीम ने कार्रवाई की।

थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी डाटा बेस और आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित इनामी आरोपी सुरेश विश्नोई पुत्र हडमानाराम विश्नोई, निवासी देवराजनगर, खिंदाखोर, थाना ओसियां, जिला जोधपुर ग्रामीण को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।

इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका

कार्रवाई में ओसियां थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक लालाराम, हेड कांस्टेबल कानाराम व मनोहरराम, कांस्टेबल रामप्रसाद व धनाराम की विशेष भूमिका रही।

पुलिस द्वारा आरोपी से जुड़े अन्य मामलों एवं मादक पदार्थों की सप्लाई नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *