लूणी थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, फींच में दबिश देकर आरोपी भंवरलाल को पकड़ा; मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी
जोधपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोधपुर पश्चिम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना लूणी और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फींच गांव में एक मकान पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान घर के अंदर छिपाकर रखे 27.325 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा और 26 लाख 39 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने मौके से 65 वर्षीय भंवरलाल पुत्र फुसाराम, जाति विश्नोई (पंवार), निवासी फींच, थाना लूणी, जिला जोधपुर पश्चिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घर में छिपाकर रखा था डोडा पोस्त चूरा
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को मिली सूचना के आधार पर लूणी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने फींच में कार्रवाई की। टीम ने संदिग्ध के घर पर दबिश दी, जहां तलाशी के दौरान डोडा पोस्त चूरा से भरे दो कट्टे मिले। इनका कुल वजन 27.325 किलोग्राम बताया गया है।
इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान से 26 लाख 39 हजार रुपये नकद भी बरामद किए। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ और नकदी को कब्जे में लेकर आरोपी भंवरलाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क की जांच
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास इतनी मात्रा में डोडा पोस्त चूरा कहां से आया और इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की भूमिका है या नहीं। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चैन और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इन अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जोधपुर अंशुमन भौमिया, पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम कमल शेखावत और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम प्रवीण कुमार के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त बोरानाड़ा के निकट सुपरविजन में की गई।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
संयुक्त कार्रवाई में लूणी थाना प्रभारी हमीरसिंह भाटी, डीएसटी प्रभारी महादेव प्रसाद सहित लूणी थाना और जिला स्पेशल टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीम में हेड कांस्टेबल राजू सिंह, गंगासिंह, कांस्टेबल मांगीलाल, नरेन्द्रसिंह, पदमसिंह, महिला कांस्टेबल मैना, रामसिंह, धीरज, दलाराम, लादुराम, हड़मानराम और डूंगरसिंह शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply