Advertisement

लेखिका चौधरी ने रचा इतिहास, 4 स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

blank

भोपालगढ़। क्षेत्र के सुरपुरा खुर्द की प्रतिभावान छात्रा एवं योग खिलाड़ी लेखिका चौधरी ने एक बार फिर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। नंदपुरी, जयपुर में 17 से 20 अगस्त तक आयोजित सातवीं राजस्थान राज्य योगासन प्रतियोगिता-2026 में लेखिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

blank

लेखिका ने मरु प्रदेश योगासन प्रतियोगिता में भी एक साथ चार स्वर्ण पदक जीतकर जिला एवं राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ योग खिलाड़ी का अवार्ड हासिल किया। इस उपलब्धि के बाद अब लेखिका चौधरी आगामी दिनों में जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अपनी सफलता पर लेखिका चौधरी ने इसका श्रेय अपने पिता रामप्रकाश ललिया एवं माता संध्या चौधरी को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने शुरू से ही उन्हें योग के प्रति प्रेरित किया और हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।

blank

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उपलब्धियां

लेखिका चौधरी इससे पहले भी योगासन के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और पदक हासिल कर चुकी हैं। वर्ष 2025-26 में नेशनल स्कूल गेम्स के तहत आयोजित योगासन प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर वह राजस्थान की पहली खिलाड़ी बनी थीं।

वहीं, दूसरी एशियन योगासन खेल प्रतियोगिता में लेखिका ने लेग बैलेंस इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा वर्ष 2023-24 में योगासन भारत एवं एसजीएफआई गेम्स में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

blank

लेखिका चौधरी की लगातार शानदार उपलब्धियों से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *