Advertisement

ट्यूबवेल से केबल चोरी का खुलासा: 2 चोर व कबाड़ी गिरफ्तार, 14.960 किलो तांबे के तार बरामद | Jodhpur Rural Police

blank

जोधपुर । जिले के बिलाड़ा थाना पुलिस ने ट्यूबवेल से केबल काटकर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों सहित चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.960 किलोग्राम तांबे के तार बरामद किए हैं, वहीं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पंकज यादव के निर्देश पर चोरी, नकबजनी और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिलाड़ा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मामला ग्राम कलाऊना का है। प्रार्थी भंवरलाल पुत्र गोमाराम मेघवाल निवासी कलाऊना ने 5 सितंबर को बिलाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 2 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने उसके ट्यूबवेल पर लगी केबल काटकर चोरी कर ली। इस पर पुलिस ने बीएनएस 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

blank

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण रामेश्वरलाल एवं वृत्ताधिकारी बिलाड़ा मनीष देव विश्वकर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी सवाईसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ ही कलाऊना गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घनश्याम, जवरीलाल और भैराराम उर्फ नितीन को दस्तयाब किया।

पूछताछ में आरोपियों ने ग्राम कलाऊना में ट्यूबवेल से केबल चोरी करने की वारदात स्वीकार की। जांच में सामने आया कि चोरी की गई केबल भैराराम उर्फ नितीन को बेची गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 14.960 किलोग्राम तांबे के तार बरामद किए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी अलग-अलग रामदेवरा पैदल यात्री संघों के साथ रामदेवरा की ओर रवाना हुए थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर उन्हें सरहद डांगियावास से दस्तयाब किया।

गहन पूछताछ में आरोपियों ने पीपाड़ शहर और बोरूंदा थाना क्षेत्रों में भी केबल चोरी की अन्य वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस अब इन वारदातों के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ और अग्रिम अनुसंधान कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. घनश्याम पुत्र रूपाराम, निवासी कलाऊना, थाना बिलाड़ा
  2. जवरीलाल पुत्र मालाराम, निवासी इंदिरा कॉलोनी, बिलाड़ा
  3. भैराराम उर्फ नितीन पुत्र कालुराम, निवासी गणेश नगर पाली, हाल बिलाड़ा — चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी

इनकी रही विशेष भूमिका

मामले का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी में थानाधिकारी सवाईसिंह सोढ़ा, उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल रामकिशोर, कांस्टेबल हेमराज और राकेश की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *