Advertisement

“खेड़ापा पुलिस की अफीम तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्यवाही: माफिया के गिरोह को ध्वस्त किया”

blank

तलाशी के दौरान मिला 905 ग्राम अफीम का दूध, जांच में जुटी पुलिस

जोधपुर: खेड़ापा थाना पुलिस से अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर कार्रवाई करते हुए एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से 905 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया गया आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस इन दिनों मादक पदार्थ के तस्करी में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है इसी अभियान के तहत 21 सितंबर को कांस्टेबल सुरेंद्र की सूचना पर खेड़ापा थाना पुलिस ने बावड़ी के बस स्टैंड पर एक संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी की | तलाशी लेने के दौरान उसके कब्जे से 905 ग्राम अवैध अफीम का दूध बरामद किया गया इस पर पुलिस ने आरोपी भागीरथ पुत्र नाथूराम बिश्नोई निवासी बेरिया बेर जुड़ को गिरफ्तार किया गया है आरोपी से मादक पदार्थ सप्लाई खरीद फरोख्त के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है
पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी कितने समय से तस्करी का काम कर रहा था और किन-किन तस्करों के संपर्क में था पुलिस पूछताछ के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा बता दे की पुलिस ने एक दिन पहले ही 2 किलो अफीम दूध के साथ एक आरोपी को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया था आरोपी चित्तौड़गढ़ से अफीम दूध खरीद कर लाया था

blank

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *