देश की सबसे बड़ी तेल कंपनियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज इस महीने अपनी जामनगर स्थित ऑयल रिफाइनरी यूनिट्स को अस्थायी रूप से बंद करने जा रही है। यह बंदी किसी आपात स्थिति के कारण नहीं, बल्कि नियमित मेंटेनेंस (रखरखाव) के तहत की जा रही है, जो लगभग चार सप्ताह यानी करीब एक महीने तक जारी रह सकती है।

क्यों बंद की जा रही है रिफाइनरी?
यह शटडाउन भारत सरकार की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत कच्चे तेल की घरेलू आपूर्ति को प्रभावित हुए बिना रिफाइनरियों का मेंटेनेंस किया जाता है। सरकार यह सुनिश्चित करती है कि सभी रिफाइनरी यूनिट्स एक साथ बंद न हों, बल्कि अलग-अलग समय पर उनका रखरखाव किया जाए, ताकि ईंधन की सप्लाई पर कोई असर न पड़े।
पेट्रोलियम मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा के अनुसार, रिफाइनरी यूनिट्स का समय-समय पर बंद होना और फिर दोबारा शुरू होना एक सामान्य प्रक्रिया है। इससे मशीनों की कार्यक्षमता बनी रहती है और किसी बड़े तकनीकी खराबी से बचाव होता है।
पहले से बंद है नायरा रिफाइनरी

फिलहाल नायरा एनर्जी की रिफाइनरी पहले से ही मेंटेनेंस के लिए बंद है, जिसे इस महीने के मध्य तक फिर से शुरू किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर रिफाइनरी का शटडाउन शुरू होगा।
क्या पड़ेगा आम लोगों पर असर?
विशेषज्ञों का मानना है कि इस शटडाउन का आम लोगों पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। सरकार और तेल कंपनियां पहले से ही सप्लाई चेन को संतुलित रखने की तैयारी कर लेती हैं, जिससे पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आती।

नियमित मेंटेनेंस क्यों है जरूरी?
रिफाइनरी जैसे बड़े औद्योगिक संयंत्रों में नियमित मेंटेनेंस बेहद जरूरी होता है। इससे मशीनों की सुरक्षा, दक्षता और उत्पादन क्षमता बनी रहती है। साथ ही यह पर्यावरण और सुरक्षा मानकों को भी सुनिश्चित करता है

Leave a Reply