Bhuvneshwar Kumar ने आईपीएल 2026 में एक बड़ा इतिहास रच दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर उतरते ही वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 200 मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए।

यह खास उपलब्धि उन्होंने लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में हासिल की। मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru के कप्तान Rajat Patidar ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भुवनेश्वर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
भुवनेश्वर कुमार सिर्फ 200 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज ही नहीं हैं, बल्कि वह लीग इतिहास में 200 या उससे अधिक विकेट लेने वाले इकलौते तेज गेंदबाज भी हैं। उनकी यह उपलब्धि आईपीएल में उनकी निरंतरता और शानदार प्रदर्शन को दर्शाती है।

इस ऐतिहासिक मौके पर भुवनेश्वर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 200 मैच खेलना उनके लिए बेहद खास पल है। उन्होंने कहा, “कोई भी उपलब्धि खास होती है, लेकिन 200 मैच खेलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने यह उपलब्धि ऐसी टीम के साथ हासिल की है जिसने पिछले सीजन ट्रॉफी जीती थी और इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।”
उन्होंने अपनी आईपीएल यात्रा को याद करते हुए कहा कि अगर किसी एक खास पल को चुनना हो तो वह अपने डेब्यू विकेट को चुनेंगे। भुवनेश्वर के मुताबिक उनका पहला विकेट हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा क्योंकि वहीं से उनकी आईपीएल यात्रा शुरू हुई थी।

भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से आईपीएल में अपनी स्विंग गेंदबाजी और शानदार लाइन-लेंथ के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने कई मौकों पर अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है और डेथ ओवरों में भी खुद को साबित किया है।

Leave a Reply