Advertisement

भिवाड़ी पुलिस की तत्परता से महिला की आत्महत्या की कोशिश टली, जान बचाई

blank

भिवाड़ी।भिवाड़ी पुलिस ने अपनी तत्परता और संवेदनशीलता से एक 38 वर्षीय महिला की जान बचाई, जो आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। घटना शुक्रवार को अरावली विहार सेक्टर-14 स्थित मकान नंबर 48 में घटी, जब गुंजन पत्नी राजू ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।

सूचना के अनुसार, गुंजन एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं और उनके पति राजू एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। शुक्रवार को गुंजन ने अपने कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन उसी दौरान एक सजग पड़ोसी ने संदिग्ध परिस्थिति को भांपते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही भिवाड़ी मोड़ चौकी पर तैनात एसएसआई प्रवीण कुमार ने तत्काल हेड कॉन्स्टेबल विकास और आरएसी जवान मांगीलाल को घटनास्थल पर भेजा। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए दरवाजा तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। वहां पुलिसकर्मियों ने देखा कि महिला फांसी लगाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने तुरंत उसे नीचे उतार लिया और प्राथमिक चिकित्सा दी।

महिला को तुरंत भिवाड़ी जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉ. सागर अरोड़ा ने बताया कि महिला की स्थिति अब सामान्य है और उसका इलाज जारी है।

गुंजन और उनके पति राजू का एक बच्चा भी है। स्थानीय लोगों ने भिवाड़ी पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की और उन्हें “जीवन रक्षक” के रूप में मान्यता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *