जोधपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी सफलता, बजरी माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई
जोधपुर । पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘‘आॅपरेशन अखरोट‘‘ के तहत कापरडा क्षेत्र में एक डम्पर जब्त किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण, नारायण टोगस के निर्देशन में की गई है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक डम्पर, जिसमें अवैध बजरी भरी हुई थी, जब्त कर लिया। आरोपी कालूराम (30) पुत्र उदाराम, निवासी बिनावास को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की जांच जारी है।
इस अभियान की निगरानी अति. पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत की देखरेख में की जा रही है, जिसमें थानाधिकारी सुनिता कुमारी निपु और उनकी टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की है।
यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से नियंत्रण लगाया जा सके और खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
गिरफ्तार आरोपी:
- कालूराम पुत्र उदाराम, निवासी बिनावास, थाना कापरडा, जोधपुर
थाना कापरडा टीम:
- थानाधिकारी: सुनिता कुमारी निपु
- हैड कानि: रामचंद्र
- कांस्टेबल: ओमप्रकाश, श्यामसिंह


Leave a Reply