Advertisement

सोशल मीडिया पर आत्महत्या संबंधी वीडियो अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

blank

करौली। पुलिस महानिदेशक राजस्थानके निर्देशों के क्रम में राज्यभर में संगठित अपराध, इनामी अपराधियों, अवैध गतिविधियों तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देशन में जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत थाना कुड़गांव पुलिस ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो अपलोड करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। एटीएस जयपुर से प्राप्त सूचना के आधार पर 3 जनवरी 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कुड़गांव पुलिस टीम गांव पीरका पहुंची।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिलीप कुमार मीणा (23 वर्ष), निवासी पीरका, थाना कुड़गांव, सोशल मीडिया पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट कर रहा था, जिससे सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका थी। पुलिस द्वारा समझाइश दिए जाने के बावजूद आरोपी के व्यवहार को देखते हुए उसे भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री साझा न करें। ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *