बावड़ी: राष्ट्रीय राजमार्ग 62 जोधपुर-नागौर रातङी चौराहा के निकट गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एंबुलेंस और क्रेटा कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा देर रात के समय हुआ जब एंबुलेंस नागौर से जोधपुर की ओर जा रही थी और क्रेटा कार सामने से आ रही थी। इस दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस में सवार महबूब निवासी बासनी नागौर और महिला शहिदा निवासी बासनी की मौत हो गई। शहिदा की तबियत खराब थी, जिसके कारण उसे एंबुलेंस से जोधपुर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।
घायलों को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावड़ी भेज दिया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही खेड़ापा पुलिस के सोयला चौकी प्रभारी मनोहर सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply