Advertisement

राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर सड़क हादसा: एसयूवी और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक की मौत

blank

जोधपुर।राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर चटालिया के पास एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एसयूवी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार जोधपुर से नागौर जा रहा था, तभी चटालिया के पास एक तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान बाबूलाल पुत्र रामूराम, उम्र 50 वर्ष, निवासी किंजरी के रूप में की। पुलिस चौकी बावड़ी के निरीक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि शव को स्वास्थ्य केंद्र बावड़ी के मोर्चरी में रखवाया गया है।

घटना के बाद परिजनों से रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *