Advertisement

साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम सम्पन्न

blank

जोधपुर। द टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर एंड लर्निंग रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर (टीटीसी एंड एलआरडीसी), तकनीकी शिक्षा निदेशालय तथा राजस्थान सेंटर ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी (आर-केट), सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 5 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन 13 से 17 अक्टूबर तक आर-केट सेंटर, पुराना परिसर, जेएनवीयू, रातानाड़ा, जोधपुर में किया गया।प्रशिक्षण में राज्य के विभिन्न पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के प्रवक्ताओं ने भाग लिया, जिन्हें साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉकचेन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा नवीनतम तकनीकों से अवगत कराया गया।

नवाचार की दिशा में उपयोगी पहल
गुरुवार को तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक राजेश कुमार शर्मा ने आर-केट सेंटर पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली और प्रतिभागियों से संवाद किया।संयुक्त निदेशक, टीटीसी एंड एलआरडीसी योगेन्द्र कुमार अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम तकनीकी शिक्षा को उद्योगोन्मुख और अद्यतन बनाए रखने में सहायक हैं।

तकनीकी शिक्षा निदेशक ने निरीक्षण कर सराहा आयोजन
प्रशिक्षण कार्यक्रम अमित शर्मा, महाप्रबंधक, आर-केट जयपुर एवं अरुण कुमार व्यास, एसीपी (उपनिदेशक), DoITC के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, जोधपुर के तकनीकी निदेशक एम.आर. पुरोहित, संयुक्त निदेशक नवीन माथुर तथा उपनिदेशक अरुण कुमार व्यास द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *