Advertisement

गंगाणी PHC में रक्तदान शिविर, 55 युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

blank

बावड़ी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगाणी बावड़ी में सोमवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 55 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

रक्तदान के दौरान युवाओं में सेवा भावना देखने को मिली। सलमान शाह ने कहा कि रक्तदान शिविर में युवाओं ने जिस उत्साह और सेवा भावना के साथ भाग लिया, वह सराहनीय है। रक्तदान एक नेक कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाई जा सकती है।

कार्यक्रम में सीएमएचओ जोधपुर ग्रामीण जितेंद्र सिंह चारण, प्रेमलता प्रजापत, वेद प्रकाश दाधीच, भंवरलाल भादू, भगाराम ईनाणिया, दिनेश मुंडेल, मनोहर दाधीच, पंकज शर्मा, रविलाल खारवाल, सुनील गहलोत एवं प्रवीण फोटोग्राफर सहित अधिकारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। PHC गंगाणी का समस्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य स्टाफ भी शिविर में उपस्थित रहा और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

blank

रक्तदान शिविर में मनाया सीएमएचओ का जन्मदिन

शिविर के दौरान सीएमएचओ जितेंद्र सिंह चारण का जन्मदिन भी मनाया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं PHC स्टाफ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनिल मुण्डेल ने सभी रक्तदाताओं, युवा साथियों, अधिकारियों, PHC स्टाफ एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के लिए युवाओं की भागीदारी समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *