“एक दिन – एक घंटा – एक साथ” पहल से जुड़ा संकल्प
जोधपुर। जिला परिषद जोधपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार मिश्रा ने गुरुवार को पंचायत समिति मंडोर की ग्राम पंचायत बनाड़ में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने “एक दिन – एक घंटा – एक साथ” पहल के तहत ग्रामवासियों व कर्मचारियों को सुबह का संकल्प दोहराते हुए स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
स्वच्छता: समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि सिर्फ एक घंटा प्रतिदिन अपने आस-पास की सफाई में लगाने से न केवल क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर बनेगा बल्कि यह दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों एवं कर्मचारियों को अपने मोहल्लों, गलियों और सरकारी कार्यालयों को स्वच्छ रखने और इसे आदत बनाने का संदेश दिया।
नरेगा एवं अमृत सरोवर तालाब का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान नरेगा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया और अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी सांवलाराम, सहायक अभियंता नरेगा निर्मल गहलोत सहित समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply