Advertisement

संसदीय कार्य मंत्री ने सांगरिया में आयोजित रक्तदान शिविर में की शिरकत

blank

रक्त की एक-एक बूंद मानव जीवन के लिए अनमोल— पटेल

जोधपुर। सांसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने गुरुवार को सांगरिया में पूर्व सरपंच स्व. ओमाराम देवड़ा की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया। इस मौके पर दोनों नेताओं ने स्व. ओमाराम देवड़ा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए, पटेल ने कहा कि “रक्तदान महादान है और रक्तदान करने वाला व्यक्ति महादानी है।” उन्होंने युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया कि “रक्त की एक-एक बूंद मानव जीवन के लिए अनमोल है।”

पटेल ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “रक्तदान न केवल नया जीवन देता है, बल्कि सामाजिक संबंधों में भी मधुरता बढ़ाता है।” उन्होंने आगे कहा, “हमारा रक्त किसी की शिराओं में जीवन बनकर दौड़ेगा।” मंत्री ने अपील की कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें, ताकि लाखों लोगों के जीवन को बचाया जा सके।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तेजाराम चौधरी, जगदीश देवासी, खींवराज जांगिड़, जवाहर सिंह और शेर सिंह भी उपस्थित रहे और रक्तदान शिविर की सफलता के लिए प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *