Advertisement

जोधपुर दईजर में 38.99 लाख से बने ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण, मंत्री जोगाराम पटेल बोले- सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध

blank

जोधपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत दईजर में मंगलवार को 38.99 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का विधिवत रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा राज्य सरकार ने गरीब, महिला, किसानों के हित में अनेक कदम उठाए हैं।
पटेल ने कहा प्रदेश सरकार ने किसान सम्मान निधि में सहायता राशि 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये एवं गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल बोनस राशि बढ़ाकर 150 रुपये की है।
पटेल ने कहा ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाया जा रहा है। शिविरों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना और मुख्यमंत्री घुमंतू आवास योजना जैसी योजनाओं के लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गाँव योजना
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा गरीबी मुक्त राजस्थान के लिए ‘पण्डित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गाँव योजाना प्रारम्भ की गई है। 10 हजार गाँवों में योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा स्वामित्व योजना के तहत 2 लाख परिवारों को नए पट्टों का वितरण किया जा रहा है।
पीए‌मजीएसवाई के तहत 1600 बस्तियां जुड़ेगी डामर सड़क से
पटेल ने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण के तहत प्रदेश में लगभग 1600 बसावटों को चरणबद्ध रूप से आगामी 2 वर्षों में डामर सड़कों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा चरणबद्ध रूप से 5 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण कस्बों में अटल प्रगति पथ का निर्माण करवाया जा रहा है।
गुरु गोलवलकर एस्पिरेशनल ब्लॉक डेवलपमेंट स्कीम
पटेल ने कहा कि प्रदेश में सबसे पिछड़े 35 ब्लॉक में विकास को गति देने के लिए गुरु गोलवलकर एस्पिरेशनल ब्लॉक्स डेवलपमेंट स्कीम के तहत 75 करोड़ रूपये का व्यय किया जाएगा। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए इस वर्ष महात्मा गांधी नरेगा के तहत 34 करोड़ मानव दिवसों का सृजन किया जा रहा है।
आमजन के कार्य त्वरित गति से होंगे
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुशासन एवं जन केंद्रित प्रशासन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन पंचायत भवनों में मिनी सचिवालय की स्थापना की जा रही है। जिसके तहत एक ही छत के नीचे ग्रामीण विकास, पंचायती राज, राजस्व, कृषि विभाग एवं ई-मित्र संबंधित आमजन से जुड़े कार्य संपादित किए जाएंगे।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में उप प्रधान केरू जय सिंह, सरपंच रमेश भील, उप सरपंच खेतसिंह,छोटू सिंह राठौड़, सुरजाराम, गोविंद टाक विकास अधिकारी गिरधारीराम,राजूराम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *