36 लोग घायल हादसे के बाद बस पलटी
जोधपुर | जिले के ओसियां थाना क्षेत्र में चाढ़ी गांव के समीप सोमवार सुबह एक एसयूवी को सामने से आई निजी बस ने टक्कर मार दी हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई इधर हादसे के बाद बस भी अनियंत्रित होकर पलटी खा गई और बस में सवार 31 लोग घायल हो गए जिनमें से 12 लोगों को दोपहर में जोधपुर रेफर किया गया कार में सवार सभी 6 लोगों को जोधपुर भेजा गया मृतक भीनमाल का है और व्यापारी बताया जाता है साथ ही में पत्नी और बेटे भी थे सूचना के बाद पुलिस मौका स्थल पर पहुंची कार में सवार मृतक बुरी तरह से फस गया था जिसे बाद में बहुमुश्कल से बाहर निकल गया
ओसियां थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया है कि सुबह 8:00 बजे के आसपास चाडी गांव के ही समीप में सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली चाडी की तरफ आ रही एक ग्रामीण रूट की निजी बस और एसयूवी 700 में यह टक्कर हुई थी प्रथम दृष्टिया पता चला कि बस चालक ने गलत दिशा में जाकर कार को टक्कर मारी है हादसे में कार में सवार भीनमाल जालौर निवासी भंवर जी पुत्र प्रताप माली की मौत हो गई कार चालक दिलीप कुमार पुत्र सांवला राम, अरविंद पुत्र भंवरी जी, विजय पुत्र भंवर जी, उषा पत्नी महेंद्र माली, संतोष पत्नी महेंद्र माली और महेंद्र पुत्र भंवर जी माली बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है
हादसे के बाद बस पलटी, 36 लोग घायल, जोधपुर जिला कलेक्टर पहुंचे अस्पताल
इस हादसे के बाद बस पलटी खा गई और उसमें सवार 31 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए ओसियां और जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है 6 लोगों को जोधपुर रेफर किया गया घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचकर सड़क हादसे में घायलो हुए लोगों की जानकारी ली तथा डॉक्टर को समुचित इलाज के निर्देश दिए


Leave a Reply