Advertisement

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में नववर्ष मिलन समारोह

blank

भिवाड़ी। भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के तत्वावधान में बुधवार कोभव्य नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उद्योगपतियों और व्यापारियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर औद्योगिक विकास और समृद्धि पर सकारात्मक संवाद हुआ।

समारोह का संयोजन बलवीर चौधरी, निदेशक मेसर्स कुमार इक्विपमेंट इंडिया, चोपांकी ने किया। कार्यक्रम में सहायक उपायुक्त एसजीएसटी निशि रानी, रीको यूनिट-1 के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक शिव कुमार, रीको यूनिट-2 के प्रभारी अखिल अग्रवाल के साथ-साथ बीएमए के पदाधिकारी एवं सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह सौहार्दपूर्ण और एकजुट वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उद्योगों के बीच आपसी सहयोग और एकता को महत्व दिया गया। सभी ने मिलकर औद्योगिक क्षेत्र में एकजुटता बढ़ाने और विकास की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।

नववर्ष मिलन समारोह ने भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में न केवल सामूहिक उत्सव का माहौल पैदा किया, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में प्रगति और एकजुटता को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *