Advertisement

’नशा मुक्त भारत’’ अभियान के तहत् विधिक जागरूकता शिविर व केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का औचक निरीक्षण

blank

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अजय शर्मा, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के निर्देशाधीन राकेश रामावत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर द्वारा सोमवार को ’’नशा मुक्त भारत’’ अभियान के तहत् इस प्राधिकरण के क्षेत्राधीन राजकीय महात्मा गांधी बालिका उच्च माध्यमिक वि़द्यालय, जालोरी गेट, जोधपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित इन विद्यालय की छात्राओं को संबोधित करते हुए सचिव द्वारा नशे से दूर रहकर उत्तम तथा स्वस्थ जीवन जीने की सीखे दी तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का परिचय देते विधिक सेवा प्राधिकरण की जन कल्याणकारी योजनाएं यथा- पीड़ित प्रतिकर स्कीम, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता, लीगल एड फिडेंस काउंसिल सिस्टम व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे भी जानकारी दी।


इस शिविर में समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष कपिल अरोड़ा एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष विजय लक्ष्मी अरोड़ा तथा विद्यालय प्रिंसीपल चन्द्रा नायक का विशेष सहयोग रहा।
साथ ही रालसा के निर्देशानुसार अजय शर्मा, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जोधपुर महानगर के निर्देशाधीन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के सचिव डॉ. मनीष हरजाई द्वारा सोमवार को केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह के जेलर एवं अन्य कारागृह के कर्मचारीगण, एलएडीसी के अधिवक्तागण एवं पीएलवी उपस्थित रहे।


सचिव महोदय ने निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा सहित अन्य समस्त आधारभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल की। दौराने निरीक्षण बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया गया तथा बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण बाबत् आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।


इसी के साथ केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर में विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित बंदियों को उनके अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता सहित विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *