Advertisement

ग्रामीण सेवा शिविर बना आमजन के लिए राहत प्रदाता, घर का मालिकाना हक मिला, लाभार्थी का चेहरा खिला

WhatsApp Image 2025 10 09 At 6.13.39 PM

बावङी: राज्य सरकार के द्वारा आयोजित किया जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत प्रदाता बन रहे है गुरुवार को पंचायत समिति बावड़ी के ग्राम पंचायत सेवकी कला में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजन के दौरान रामू राम पुत्र गिरधारी राम प्रजापत को पंचायती राज नियम 1996 के नियम 157 के अंतर्गत शिविर प्रभारी विजेंद्र चौधरी सहायक लेखा अधिकारी एवं गणपतराम मेघवाल प्रशासक, शिवराज सिंह यादव सहायक अभियंता डिस्कॉम बावड़ी तथा ग्राम विकास अधिकारी गणपतराम मेघवाल द्वारा लाभार्थी को आवासीय मकान का पट्टा वितरित किया गया पट्टा प्राप्त कर लाभार्थी का चेहरा खिल-खिलाया कहा सालों बाद मुझे मेरे घर का मालिकाना हक मिल गया इस दस्तावेज का उपयोग में हाउस लोन सहित अन्य उपयोग में ले सकूंगा प्रशासनिक अधिकारियों एवं सरकार का शुक्रगुजार हुॅ

मंगल पशु बीमा पॉलिसी का वितरण


ग्रामीण सेवा शिविर में शिविर प्रभारी विजेंद्र चौधरी सहायक लेखा अधिकारी, तहसीलदार कृष्णा इणकिया एवं प्रशासक गणपतराम मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी गणपत राम मेघवाल द्वारा लाभार्थी गणपतराम मेघवाल पुत्र रामदेव तथा सुरता पत्नी भोमाराम भाटी को मंगला पशु बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया बीमा पॉलिसी प्राप्त कर लाभार्थी गणपतराम मेघवाल ने कहा कि अब उसके पशु सुरक्षित है राज्य सरकार एवं विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद

विद्युत समस्या का समाधान 24 घंटे विद्युत आपूर्ति से जुड़ा गांव

4000 जनसंख्या वाले सेवकी कला ग्राम पंचायत के लिए गुरुवार का दिन सुनहरा रहा 6 घंटा विद्युत की भारी समस्या से जूझ रहे गांव को आखिरकार 24 घंटे विद्युत सप्लाई से जोड़ दिया गया पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सेवा शिविर बावङी डिस्कॉम के सहायक अभियांता शिवराज सिंह यादव ने ग्रामीणो की समस्या को ध्यान में रखते हुऎ विद्युत विभाग द्वारा आरडीएससी योजना के अंतर्गत ग्राम सेवकी कला को 33 /11 केवी जीएसएस गंगानी से थ्री फेज 24 घंटा विद्युत सप्लाई से 11 केवी का नया फीडर खींचकर थ्री फेज ट्रांसफॉर्मर लगाकर ग्राम वासियों को विद्युत समस्या से निजात दिलाई अब ग्रामभासियों को निर्बाध 24 घंटे बिजली उपलब्ध राहेंगी शिविर के दौरान सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे हालांकि शिविर में ग्रामीणों की संख्या कम ही नजर आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *