Advertisement

Rain Alert ! राजस्थान में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 5 दिन बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में होगी भारी बारिश

blank

जयपुर: राजस्थान में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में 31 जनवरी से 4 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज गर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सर्दी का असर, तापमान में गिरावट
पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है, और सर्दी का असर भी तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से 2 फरवरी तक कई जिलों में बारिश के साथ मेक गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में रहेगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 4 फरवरी तक राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से, जयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, शेखावाटी और बीकानेर संभाग में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच अलवर, जयपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, चूरू और अन्य जिलों में तेज गर्जन और वजारपात की चेतावनी दी गई है।

जयपुर का मौसम पूर्वानुमान
जयपुर में 30 जनवरी को कोहरा छाए रहने की संभावना है, और 31 जनवरी से 2 फरवरी तक बारिश के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है। 3 और 4 फरवरी को आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान, जयपुर का न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *