जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा और सवाई माधोपुर जिलों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल कमजोर रहेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में फिलहाल मानसून कमजोर रहने और मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि पूर्वी राजस्थान में 2 से 3 सितंबर के दौरान बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के ऊपर एक वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके अगले 48 घंटे में धीरे-धीरे उत्तर ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है। इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।
2 सितंबर को इन संभागों में बारिश के आसार
भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में बुधवार, 2 सितंबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। खासतौर पर भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 2 से 3 सितंबर के दौरान बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
PRP NEWS अपडेट: राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाओं और मेघगर्जन को लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply