बावड़ी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान, खंड बावड़ी के बैनर तले गुरुवार को शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश में कटौती एवं विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार और शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी बावड़ी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश कटौती के निर्णय पर पुनर्विचार करने सहित शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इस दौरान खंड अध्यक्ष आईदान राम चौधरी, मंत्री छोटूराम सोनी, महिला मंत्री पपु विश्नोई, अशोक विश्नोई, भंवराराम बेनीवाल, खियाराम, सुनील, प्रेमसिंह, दिनेश कुमार, सुरजाराम गौड़, महेंद्र देवासी, जितेंद्र, पुरखाराम, भंवरलाल झुर्रियां, विपिन लोयल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply