Advertisement

पीआरपी न्यूज़ की खबर का असर: झूलते 11 केवी तार हुए ऊंचे, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

blank

खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया बिजली विभाग, पोल लगाकर सुधारी व्यवस्था

जोधपुर । भोपालगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरानी के राजस्व ग्राम कलावास में लंबे समय से झूल रहे 11 केवी विद्युत तार आखिरकार ऊंचे कर दिए गए हैं। विद्युत विभाग द्वारा पोल लगाकर तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

blank

गौरतलब है कि पीआरपी न्यूज़ ने 5 मई के अंक में “11 केवी लाइन के झूलते तार बने मौत का जाल, करंट से दो बैलों की मौत, विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश” शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर के माध्यम से विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया गया था।

blank

खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग भोपालगढ़ के सहायक अभियंता सक्रिय हुए और तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पोल लगवाकर झूलते तारों को ऊंचा करवाया। तारों की ऊंचाई सही होने से अब राहगीरों और पशुओं के लिए खतरा काफी हद तक कम हो गया है।blank

सहायक अभियंता हेमंत टाक ने बताया कि तारों के नीचे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खुदाई कर रेत के ढेर बना दिए गए थे, जिसके कारण तारों की ऊंचाई कम हो गई थी। फिलहाल विभाग ने पोल लगाकर तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर कर दिया है।

पढ़े पूरी खबर11 केवी लाइन के झूलते तार बने मौत का जाल, करंट से दो बैलों की मौत; विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *