Advertisement

रैन बसेरा निरीक्षण में गंभीर खामियां, एसडीओ ने जताई नाराजगी

blank

तिजारा। उपखंड अधिकारी संजीव कुमार ने मंगलवार शाम को तिजारा स्थित रैन बसेरा और अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा में गंभीर अव्यवस्थाएं पाई गईं, जिससे एसडीओ ने जिम्मेदार कार्मिकों और संचालकों को कड़ी फटकार लगाई।

एसडीओ ने पाया कि रैन बसेरे में शौचालयों की स्थिति अत्यंत खराब थी और स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। मौके पर कोई भी जिम्मेदार कार्मिक मौजूद नहीं था, जो व्यवस्थाओं को देखे। इसके अलावा, रैन बसेरे में महिलाओं के लिए पृथक कक्ष और सर्दियों में गर्म पानी की व्यवस्था भी नहीं थी, जिसे गंभीर लापरवाही के रूप में देखा गया।

एसडीओ ने अधिकारियों और कार्मिकों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी कि निर्धारित समय में सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण करते हुए एसडीओ ने भोजन की गुणवत्ता की जांच की, जो मानकों के अनुरूप पाई गई और व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *