Advertisement

लवेराकलां में नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित

blank

350 लोगों की हुई जांच, 51 को जोधपुर भेजा गया ऑपरेशन के लिए, 105 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

जोधपुर । ग्राम पंचायत लवेरा कलां में एक विशाल नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन ताराबाई देसाई चेरीटेबल ट्रस्ट, जोधपुर, जिला अंधता निवारण समिति जोधपुर, महन्त रामविलास साहेब सदगुरु कबीर आश्रम मंडोर और सुथार परिवार लवेरा कलां के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था।

इस शिविर में कुल 350 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिसमें 51 व्यक्तियों को जोधपुर स्थित अस्पतालों में ऑपरेशन के लिए भेजा गया। इन ऑपरेशन्स का खर्चा पूरी तरह से ताराबाई देसाई चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाएगा।

साथ ही, राधे कृष्णा हॉस्पिटल खेड़ापा के उपलक्ष्य में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 105 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

शिविर में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन राम खदाव, पंचायत समिति सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह भाटी और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। डॉक्टर संजीव देसाई और डॉ. हररूपकौर (अमेरिका) ने चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की।

इस शिविर के सफल आयोजन में हंसराज पुरोहित, पप्पा राम गर्ग, सुमेर चंद्र गुरोसा, राजेंद्र सैन और सुरेश चंद्र गर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सुथार परिवार ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और इस पहल के प्रति सभी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *