जयपुर। भारतीय मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह के लिए राजस्थान में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है। अगले 2-3 दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय घना से अतिघना कोहरा तथा शीतदिन की स्थिति बन सकती है। खासकर पूर्वी राजस्थान में अगले 48 घंटों के दौरान अतिशीतदिन के हालात बनने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के साथ शीतलहर का असर दिखाई दे सकता है। विशेष रूप से, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा और जयपुर जैसे क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति हो सकती है।
अति ठंडे मौसम से बचाव के उपाय
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष रूप से सुबह और रात के समय गरम कपड़े पहनकर बाहर निकलें। साथ ही, कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने पर वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


Leave a Reply