Advertisement

राजस्थान में मौसम ने ली करवट, 23 जिलों में बारिश का अलर्ट

blank

जयपुर | राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवर्ती सिस्टम के असर से पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया राजधानी जयपुर में सोमवार रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है देर तक हुई झमाझम बारिश के बाद मंगलवार सुबह शहर में हल्का कोहरा और ठंडी हवाएं चली वहीं उदयपुर और सलूंबर जिले में आज दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी है सोमवार रात के बाद आज सुबह करीब 10:00 बजे तक तेज बरसात हुई इसके बाद रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी है कैचमेंट मे तेज बारिश के बाद उदयपुर की उदय सागर बांध के गेट आज सुबह तीन-तीन फीट के कर दिए गए मौसम विभाग ने आज भी उदयपुर संभाग में येलो अलर्ट जारी किया है कैचमेंट एरिया में हुई अच्छी बारिश के बाद आज सुबह जल संसाधन विभाग ने फतेहसागर झील के गेट खोले वहीं कोटङा उपखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में अवकाश कर दिया गया है

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के कारण प्रदेश के कहीं हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई इस बरसात से तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है मंगलवार को भी कई जिले में माध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है जबकि कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्र में भारी से अति भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है मौसम विभाग ने बताया कि बारिश की गतिविधियां बुधवार से धीरे-धीरे कम होगी जयपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है राजधानी में रात भर हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए सर्द हवाओं के चलते मौसम मे ठिठुरन का असर साफ नजर आने लगा है

28 अक्टूबर को 23 जिलो में येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 28 अक्टूबर को 23 जिलो येलो अलर्ट जारी किया है अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बांरा, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डिंग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, खैरथल- तिजारा, कोटा, कोटपूतली, बहरोड, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालौर, पाली जिलों में अगले 24 घंटे में बिजली गिरने और आकाशीय गर्जना के साथ तेज बरसात होने की संभावना जताई गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *