Advertisement

अगले 24 घंटो में बदलेगा मौसम, “बादलों की गड़गड़ाहट के साथ होगी तूफानी बारिश”, गिरेगी बिजली

blank

जयपुर | राजस्थान के कई जिलों में मौसम फिर बदलने वाला है ठंड थोड़ी कम होने के बाद अब मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है ऐसे में कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों में मेंघ गर्जन और बारिश का अलर्ट जारी किया है वहीं मौसम विभाग जयपुर केंद्र ने 10 जिलों में मेंघ गर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया है

उत्तर पश्चिमी भारत में 26- 27 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है ऐसे में आज मौसम सामान्य रहेगा लेकिन कल से उदयपुर और कोटा के विभिन्न क्षेत्रों में बरसात होने के आसार हैं मौसम विभाग का पूर्व अनुमान है कि अरब सागर की खाड़ी में अवदाब और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दाबव का क्षेत्र बना हुआ है

26 अक्टूबर को मेघ गर्जन वज्रपात का अलर्ट

भारत के उत्तर- पश्चिम क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26- 27 अक्टूबर को सक्रिय होने की संभावना है जिससे राजस्थान के उदयपुर और कोटा संभागों के कुछ भागों में 26 से 28 अक्टूबर के दौरान मेंघ गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना है तंत्र का सर्वाधिक असर दक्षिण -पूर्वी राजस्थान में 27-28 अक्टूबर को रहने और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और मेंघ गर्जन के साथ मध्यम बारिश होने के आसार है

27 अक्टूबर को 10 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 27 अक्टूबर को बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, कोटा, झालावाड़, प्रतापगढ़, सलूंबर और टोंक में मेंघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है

28 सितंबर को 6 जिलों में दोहरा अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को दोहरा अलर्ट जारी करते हुए प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़, जयपुर, बांसवाड़ा और बारां में मेंघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया हालांकि इसके बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्र में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *