Advertisement

भिवाड़ी में बाबा मोहन राम की 133वीं परिक्रमा का भव्य आयोजन, जल और गौ संरक्षण पर जोर

blank

भिवाड़ी। बाबा मोहन राम की 133वीं परिक्रमा का आयोजन भारत विकास परिषद और बाबा मोहन राम जागृति मंडल के तत्वावधान में किया गया। इस आयोजन में शहरवासियों ने बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ हिस्सा लिया।

परिक्रमा के दौरान, भारत विकास परिषद के केंद्रीय पर्यावरण सदस्य संजीव अग्रवाल ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, “हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम 5 पेड़ जरूर लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और जीवन सुरक्षित हो।” उन्होंने यह भी कहा कि “जल ही जीवन है और इसके संरक्षण की आवश्यकता आज पहले से कहीं अधिक महसूस हो रही है।”

योगी आर्मी के सदस्य आशुतोष त्यागी ने गौ माता के महत्व को बताते हुए कहा, “जब तक गौ माता सुरक्षित है, तब तक हमारा कल भी सुरक्षित है।” उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया कि जल्द ही भिवाड़ी में गौ माताओं के लिए एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाएगी और एक नया अस्पताल भी शीघ्र खोला जाएगा।

इस अवसर पर, संजीवनी वटवृक्ष की विधिवत पूजा भी की गई और भिवाड़ी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमित नाहटा जैन ने कपड़े के थैलों का वितरण किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत है।

परिक्रमा में शामिल भक्तों के लिए चाय, पकोड़े और शिकंजी का आयोजन अन्नपूर्णा भंडार द्वारा किया गया, जिसका श्रेय प्रदीप भेड़ी और शिवकुमार अग्रवाल को जाता है।

परिक्रमा के बाद, मोहन वाटिका में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं और भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बाबा मोहन राम जागृति मंडल का विशेष सहयोग रहा।

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें संजय गुप्ता, अल्का गुप्ता, पीयूष गुप्ता, बलराम अग्रवाल, आशुतोष त्यागी, रंजीत रस्तोगी, और कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *