Advertisement

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

blank

बावड़ी।उपखंड क्षेत्र के बिराई गांव में विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय के पीड़ित गोवंश एवं जीव-जंतुओं के हितार्थ आयोजित विशाल संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई मायरा का बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में भगवान के विभिन्न स्वरूपों की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।

blank

कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर जी महाराज मंदिर से हुई, जहां से महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर ढोल-नगाड़ों एवं भजन-कीर्तन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होकर कथा स्थल केसरिया कंवर जी महाराज धाम पंडाल पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

कलश यात्रा में भगवान गणेश, भगवान शिव और भगवान श्रीकृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करती नजर आईं। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शोभायात्रा में भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।

blank

कथा का वाचन बाल व्यास पंडित अक्षय अनंत गौड़ द्वारा किया जा रहा है। यह संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा 27 मई से 2 जून तक आयोजित होगी। वहीं प्रतिदिन शाम को भव्य नानी बाई मायरा कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रथम दिवस की कथा में बाल व्यास पंडित अक्षय अनंत गौड़ ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण और दर्शन लाभ बड़े पुण्यों से प्राप्त होता है। जिन भक्तों पर भगवान की विशेष कृपा होती है, उन्हें ही ऐसा दुर्लभ अवसर मिलता है।

blank

कथा के दौरान बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण के बीच लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *