Advertisement

Weather Update: राजस्थान में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, 14 जिलों में झमाझम बारिश, तेज हवा का असर

blank

जयपुर। मौसम विभाग ने आज राजस्थान में डबल अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 14 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि तेज हवा 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की आशंका है। इस दौरान कई इलाकों में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

ऑरेंज और येलो अलर्ट की घोषणा
मौसम विभाग ने जयपुर, सीकर और जयपुर शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, राज्य के 11 जिलों – श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, नागौर, चूरू, जोधपुर, अलवर, टोंक, भीलवाड़ा, बीकानेर, और आस-पास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा और हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

सर्दी की वापसी और कोहरे की संभावना
राजस्थान में सर्दी एक बार फिर लौट आई है। गुरुवार को दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई, जबकि रात के न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे का असर रहने की संभावना है, खासकर बीकानेर, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, अजमेर और भरतपुर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27-28 जनवरी के दौरान राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में सक्रिय हो सकता है, जिसके बाद बारिश और तेज हवाएं और बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *