Advertisement

बर्फीली हवाओं से ठिठुरा राजस्थान, पङने लगी कड़ाके की ठंड

blank

प्रदेश में 2 दिन शीतल चलने का अलर्ट

जयपुर | हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं से उत्तर और मध्य भारत के राज्यों के तापमान में गिरावट आई है राजस्थान में सीजन में पहली बार तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया सीकर अलवर फतेहपुर समेत 10 से ज्यादा शहर ऐसे रहे जहां इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ शुक्रवार को राज्य में पहली बार पारा 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया सीकर अलवर समेत 10 से ज्यादा शहर ऐसे रहे जहां इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ बाड़मेर फलोदी को छोड़कर सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है

इन शहरों में शीत लहर का येलो अलर्ट जारी

मौसम केंद्र जयपुर ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने और सीकर टोंक जिले में आज और कल कोल्ड वेव यानी शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है राज्य में शुक्रवार को पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ सबसे ज्यादा तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर का रहा बीकानेर में 30.8 डिग्री जैसलमेर में 31 जोधपुर में 30.4 श्रीगंगानगर में 30.5 फलोदी में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिन प्रदेश में है मौसम शुष्क रहेगा उत्तरी हवाओं का प्रभाव रहेगा 15 व 16 नवंबर को टोंक और सीकर जिले में सुबह शाम कोल्ड वेव का असर रहेगा जिसके चलते इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *