Advertisement

पश्चिमी विक्षोभ ने बदला राजस्थान का मौसम

blank

जयपुर | बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उठे चक्रवात के प्रभाव से राजस्थान के मौसम में बदलाव आया है कोटा में देर रात से सुबह तक रुक-रुक कर बारिश हुई यहां खातौली में 69 एमएम बरसात दर्ज हुई है उदयपुर में उदयसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में बारिश से पानी की आवक बढ़ने के चलते उदयसागर बांध के दो गेट 6-6 इंच तक खोले गए उदयपुर जिले के खेरवाड़ा सहित कई इलाकों में बारिश से खेतों में पड़ी फैसले खराब हो गई

इन जिला में हुई झमाझम बारिश

पाली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, टोंक, डूंगरपुर, बूंदी, करौली, अजमेर और राजसमंद में रिमझिम बरसात हुई राजधानी जयपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी हो रही है वही जोधपुर में भी दिनभर बादल छाए रहे तथा सूर्यदेव बादलों की ओट में रहे तथा जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई

राजस्थान के 6 जिलो में ऑरेंज और 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 6 जिलों में ऑरेंज तथा 17 जिला में येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने 27 और 28 अक्टूबर को प्रदेश के 11 जिलों में भारी से अति भारी बारिश, जबकी 27 जिलों में हल्की से मध्य बरसात का अलर्ट जारी किया है बारिश के साथ प्रदेश में सर्दी बढ़ने की भी संभावना है मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया की राजधानी में सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश, कोटा और उदयपुर में माध्यम से तेज बारिश जबकी अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में बादलों के साथ रिमझिम बरसात हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *