Advertisement

मुख्य निर्वाचन आयुक्त को आईआईटी कानपुर द्वारा विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित

blank

जयपुर | मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को आज कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के परिसर में आयोजित एक समारोह में विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार (Distinguished Alumni Award – DAA) से सम्मानित किया गया।

विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार (DAA) की स्थापना वर्ष 1989 में की गई थी। यह आईआईटी कानपुर द्वारा अपने पूर्व छात्रों को उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों की पहचान के रूप में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। प्रत्येक वर्ष, संस्थान अपने पूर्व छात्रों के साथ मिलकर उन व्यक्तियों को सम्मानित करता है जिन्होंने समाज, राष्ट्र निर्माण और संस्थान की सेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस पुरस्कार के पूर्व प्राप्तकर्ताओं की सूची में शैक्षणिक उत्कृष्टता, उद्यमिता, पेशेवर उत्कृष्टता और राष्ट्र सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों की अनेक प्रख्यात हस्तियों के नाम शामिल हैं।

ज्ञानेश कुमार ने वर्ष 1985 में आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की उपाधि प्राप्त की थी। संस्थान ने अपने 66वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *