आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। बेंगलुरु ने 202 रनों के बड़े लक्ष्य को महज 15.4 ओवरों में हासिल कर Sunrisers Hyderabad को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने कप्तान Ishan Kishan की बेहतरीन 80 रनों की पारी की बदौलत 201 रन बनाए। इस बड़े स्कोर को देखते हुए लग रहा था कि मुकाबला बेंगलुरु के लिए आसान नहीं होगा, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने शानदार जवाब दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और Phil Salt जल्दी आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए Devdutt Padikkal ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने महज 26 गेंदों में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

उनका साथ दिया स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने, जिन्होंने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। कोहली की इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने हैदराबाद के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
इसके अलावा टीम के कप्तान Rajat Patidar ने भी 12 गेंदों में 31 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर जीत को आसान बना दिया।
इस जीत के साथ बेंगलुरु ने साफ कर दिया है कि वह इस सीजन में ट्रॉफी डिफेंड करने के लिए पूरी तरह तैयार है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी आरसीबी के सामने छोटा साबित हुआ।

आईपीएल 2026 की यह शुरुआत दर्शाती है कि इस सीजन में दर्शकों को हाई स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply