अंडर-14 बालिका टीम ने हासिल किया ऑल इंडिया में दूसरा स्थान, आरिनी मेहता का एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए चयन
जोधपुर। इंदौर के एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में 18 से 20 अगस्त तक आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी शतरंज प्रतियोगिता में राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। अंडर-14 बालिका वर्ग में राजमाता स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया।

रजत पदक विजेता टीम में ध्वनि वर्मा, जिनीशा मालानी, अजमायरा जिंदल, कियारा नाहर एवं आरिनी मेहता शामिल रहीं। छात्राओं ने प्रतियोगिता के दौरान रणनीतिक क्षमता, धैर्य और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
आरिनी मेहता का शानदार प्रदर्शन
एकल प्रतियोगिता में टीम की आरिनी मेहता ने पांचवां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस उपलब्धि के साथ आरिनी मेहता ने एसजीएफआई शतरंज प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
टीम के साथ मैनेजर छवि गराठी मौजूद रहीं, जबकि शतरंज कोच मनोज त्रिवेदी ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की।
विद्यालय परिवार ने दी बधाई
राजमाता स्कूल की छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की। सभी ने टीम को बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ऑल इंडिया स्तर पर रजत पदक जीतना विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply