Advertisement

सिद्ध नखत बना मंदिर में उमड़ रही आस्था: चमत्कारों की मान्यता से श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़

blank

बावड़ी (जोधपुर): राजस्थान की धरती सदियों से लोकदेवताओं और चमत्कारी मंदिरों के लिए प्रसिद्ध रही है। यहां राजस्थान में भादरिया राय, जखन माता, गाजन माता, रामदेव जी महाराज, पाबूजी महाराज, तेजाजी महाराज सहित अनेक लोकदेवताओं के मंदिरों में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिलती है।

blank

इसी कड़ी में जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील के बिराई गांव में स्थित सिद्ध नखत बना मंदिर इन दिनों विशेष चर्चा में है। मान्यता है कि यहां कई चमत्कार हुए हैं, जिसके चलते दूर-दूर से सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

मंदिर के पुजारी दयाल राम गहलोत के अनुसार, विभिन्न समस्याओं से परेशान लोग सच्ची श्रद्धा के साथ यहां आकर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि नखत बना के दरबार में आकर उनकी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

blank

बताया जाता है कि तंत्र विद्या, कार्य-वंधन, पितृ दोष, भूत-प्रेत बाधा, ग्रह कलेश जैसी जटिल समस्याओं से जूझ रहे लोग भी यहां पहुंचते हैं। मंदिर की परिक्रमा करने और धूणी की भभूति लगाने से राहत मिलने की मान्यता है।

मंदिर परिसर में हर महीने चांदनी पंचमी के अवसर पर विशेष मेला आयोजित होता है। इस दौरान रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। साथ ही महाप्रसाद वितरण भी किया जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहता है।

blank

स्थानीय लोगों के अनुसार, सिद्ध नखत बना मंदिर अब आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है, जहां श्रद्धालु विश्वास और भक्ति के साथ पहुंचकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर रहे हैं।

blank

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *