Advertisement

IPL 2026: Kolkata Knight Riders ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान

blank

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा के रिप्‍लेसमेंट का एलान कर दिया है।

blank

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा के रिप्‍लेसमेंट का एलान कर दिया है। राणा की जगह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (75 लाख) को टीम में शामिल किया है। टी20 विश्व कप के दौरान दाहिने घुटने के लिगामेंट में खिंचाव के कारण राणा टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। ऐसे में केकेआर के गेंदबाजी आक्रमण पर और भी दबाव बढ़ गया है। आकाश दीप और मथीशा पथिराना भी चोटिल हैं। वहीं मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया गया है।

सैनी के नाम 77 विकेट

सैनी ने 87 टी20 मैचों में 77 विकेट लिए हैं। उन्‍होंने एक बार चार विकेट लेने का कारनामा किया है। सैनी ने बताया कि उन्हें कल रात ही पता चला कि केकेआर ने उन्हें चुन लिया है। इस खबर से वे बेहद खुश हैं। तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें हमेशा से विश्वास था कि उनकी मेहनत रंग लाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस अवसर को अपनी इच्छा से साकार किया है और ईश्वर में उनकी आस्था ने इस पल को और भी खास बना दिया है।

blank

 

सैनी ने नाइट क्लब को बताया, “मुझे कल रात पता चला। जैसे ही मुझे पता चला, सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आया कि मैं कैसे प्रतिक्रिया दूं। लेकिन कहीं न कहीं, मुझे हमेशा से यह महसूस होता था कि जिस तरह से मैं मेहनत कर रहा हूं और प्रयास कर रहा हूं, ऐसा कुछ होना ही था।”

अपने आईपीएल करियर में अब तक सैनी 32 मैचों में खेल चुके हैं और 8.88 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट ले चुके हैं। अपने आईपीएल करियर के शुरुआती समय में वह आरसीबी में रहे। इसके बाद वह राजस्थान रॉयल्स में चले गए। 2024 की नीलामी में राजस्थान ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन आईपीएल 2026 से पहले वे अनसोल्ड रहे और बाद में केकेआर ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *