Advertisement

जयपुर में IPL मैच देखना हुआ महंगा: ₹1800 से ₹40,000 तक पहुंचे टिकट रेट

blank

जयपुर। Indian Premier League के रोमांच का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस बार मैच देखना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। जयपुर के Sawai Mansingh Stadium में होने वाले मुकाबलों के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है, जिसमें सबसे सस्ता टिकट ₹1800 और सबसे महंगा टिकट ₹40,000 तक रखा गया है।

टिकटों की ऑनलाइन बिक्री आज से शुरू हो चुकी है, जहां फैंस रात 9 बजे के बाद District by Zomato के जरिए अपनी सीट बुक कर सकते हैं। फिलहाल टिकट केवल ऑनलाइन उपलब्ध हैं, लेकिन जल्द ही ऑफलाइन बिक्री भी शुरू की जाएगी।blank

Rajasthan Royals प्रबंधन के अनुसार इस बार जयपुर में टीम के कुल 4 मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे पहले 1 मई को Delhi Capitals के खिलाफ मुकाबले के लिए टिकट बिक्री शुरू की गई है। वहीं, 25 अप्रैल को होने वाले मैच के टिकट भी जल्द जारी किए जाएंगे।

क्रिकेट फैंस में टिकटों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन बढ़ी हुई कीमतें आम दर्शकों की जेब पर असर डाल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *