बावङी । जोधपुर जिले की नन्हीं योगा गुरू परिणीति बिश्नोई उम्र 11 वर्ष ने हाल ही में देश के प्रतिष्ठित मंच इंडिया इज़ गॉट टैलेंट आईजीटी में अपनी जगह बनाई है। इस सफलता के बाद उन्होंने मुक्तिधाम मुकाम गुरु जम्भेश्वर व सालासर बालाजी के पावन धाम पर दर्शन किए और वापसी के दौरान जोधपुर आते समय खेड़ापा में उनका भव्य स्वागत किया गया।
खेड़ापा में आयोजित इस सम्मान समारोह में पूर्व सरपंच खेड़ापा के परिवार ने परिणीति बिश्नोई को सम्मानित किया। वहीं, उनके पिता के अजीज मित्र सुरेंद्र कुरड़िया (भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, बावड़ी) ने विशेष तौर पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीण जनों ने भी हर्षोल्लास प्रकट किया और जयकिशन कुरड़िया ने परिणीति को परंपरागत साफा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जेठाराम जाजड़ा, गोविंद सिंह राजपुरोहित, शंकर तरड, प्रमोद सोलंकी, पोकर राम मिर्धा, गोरधन चौधरी, भागीरथ मेघवाल, ललित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। परिणीति बिश्नोई को दुनिया की सबसे छोटी उम्र की योग प्रशिक्षक होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने बाबा रामदेव के साथ मंच साझा कर हजारों लोगों को योग सिखाया। उनकी योग प्रतिभा की प्रशंसा उद्योगपति आनंद महिंद्रा, बॉलीवुड सिंगर मिक्का सिंह और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर तक कर चुके हैं। इन दिग्गजों ने उनके योग वीडियो पर ट्वीट करके सराहना की। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और खेल मंत्री के.के. बिश्नोई तक को योग टिप्स दिए हैं। इसके अलावा, हाल ही में उन्हें ‘मारवाड़ गौरव’ सम्मान प्राप्त हुआ और कोटा में आयोजित वर्ल्ड फेमस टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर उन्होंने जोधपुर का मान बढ़ाया।
इंडिया गॉट टैलेंट में सेलेक्ट हुईं योगा एक्सपर्ट परिणीति बिश्नोई का खेड़ापा में सम्मान


Leave a Reply