Advertisement

बुचेटी धाम में शिव महापुराण कथा का भव्य आगाज़ | कलश यात्रा के साथ उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

blank

blank

बावड़ी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अम्बे मंदिर, बुचेटी धाम में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य एवं मंगलमय शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा बुचेटी गांव में स्थित ठाकुर जी महाराज के मंदिर से गलियों के बीच से ढोल नगाड़ों के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय रंग में रंग दिया नाचते गाते श्रद्धालु कथा पंडाल मां अंबे मंदिर धाम पहुंचे।

blank

व्यासपीठ पर विराजमान कैलाश गिरी महाराज ने कथा के प्रथम दिवस पर शिव महापुराण के दिव्य महात्म्य का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव की कथा का श्रवण करने मात्र से ही मनुष्य के समस्त कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।blank

इस पावन अवसर पर मां अम्बे मंदिर के पुजारी बजरंग राम तथा संत रामदेव सूरदास महाराज की विशेष उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। कथा के पहले ही दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा बुचेटी धाम भक्तिरस में सराबोर हो गया।

blank

आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पुण्य अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और नियमित रूप से कथा श्रवण करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *