Advertisement

धोरु गांव में भक्ति का सागर उमड़ा, श्री हनुमान मंदिर में विशाल भजन संध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन

blank

भजन गायक कुलदीप अटिया की शानदार प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक गूंजे हनुमान भक्ति के भजन

 

भोपालगढ़। पंचायत समिति क्षेत्र के ध्रुव गांव स्थित श्री हनुमान जी महाराज मंदिर में शनिवार को विशाल भजन संध्या एवं महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

blank

मंदिर के पुजारी हुक्मीचंद महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल भजन संध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय भजन गायक कुलदीप अटिया ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। “बिरला उठाइयो” और “हनुमान हटीला” जैसे लोकप्रिय भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर कई श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते भी नजर आए।

blank

भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्री हनुमान जी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

blank

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *