
बावड़ी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अम्बे मंदिर, बुचेटी धाम में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य एवं मंगलमय शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा बुचेटी गांव में स्थित ठाकुर जी महाराज के मंदिर से गलियों के बीच से ढोल नगाड़ों के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय रंग में रंग दिया नाचते गाते श्रद्धालु कथा पंडाल मां अंबे मंदिर धाम पहुंचे।

व्यासपीठ पर विराजमान कैलाश गिरी महाराज ने कथा के प्रथम दिवस पर शिव महापुराण के दिव्य महात्म्य का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव की कथा का श्रवण करने मात्र से ही मनुष्य के समस्त कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख, शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।
इस पावन अवसर पर मां अम्बे मंदिर के पुजारी बजरंग राम तथा संत रामदेव सूरदास महाराज की विशेष उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। कथा के पहले ही दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा बुचेटी धाम भक्तिरस में सराबोर हो गया।

आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस पुण्य अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और नियमित रूप से कथा श्रवण करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply