भाजपा प्रदेश संगठन की नई टीम का इंतजार हो सकता है खत्म, दे सकते हैं नई नियुक्तियां
नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के कैंपस का करेंगे उद्घाटन, पार्टी पदाधिकारी से भी कर सकते हैं संवाद
जयपुर| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 13 अक्टूबर को जयपुर दौरा प्रस्तावित है भले ही अमित शाह एकमात्र इंटरनेशनल लेवल की नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के जयपुर में बने कैंपस का उद्घाटन करने आ रहे हों, लेकिन इस दौरे के बीच में संगठन को लेकर सियासी चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है अमित शाह इस दौरे के दौरान प्रमुख पदाधिकारीयो के साथ बैठक कर सकते हैं ऐसा माना जा रहा है कि लंबे समय से प्रदेश संगठन की नई टीम का इंतजार भी खत्म हो सकता है केंद्रीय गृहमंत्री शाह यहां तीनों नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा करने और पुलिस के कामकाज को लेकर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ करने आ रहे हैं इसके साथ दुनिया की पहली और एकमात्र इंटरनेशनल लेवल की नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के जयपुर में बने कैंपस का उद्घाटन प्रस्तावित है नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी का राजस्थान में यह पहला कैंपस है इस कैंपस में फोरेंसिक एक्सपर्ट तैयार किए जाएंगे साथ ही सैन्य सुरक्षा, साइबर सिक्योरिटी और हाई प्रोफाइल क्राइम से जुड़ी जांच में भी अहम भूमिका निभाएगा
यूनिवर्सिटी के स्थायी कैंपस के लिए दिल्ली रोड स्थित दौलतपुरा में 50 एकड़ जमीन मंजूर की गई है अमित शाह की ओर से स्थयी कैंपस का भी शिलान्यास करना प्रस्तावित है नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स के अधीन स्थापित की गई है इसका हेड क्वार्टर गुजरात के गांधीनगर में है जिसकी स्थापना अक्टूबर 2020 में भारतीय संसद के राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत की गई थी
राजस्थान के लिए शुभ साबित होता है शाह का दौरा
अमित शाह के जयपुर दौरे को लेकर गृह विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है हालांकि अधिकृत तौर पर उनके कार्यक्रम का शेड्यूल जारी नहीं हुआ गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने अमित शाह के दौरे को लेकर कहा कि देश के गृहमंत्री का दौरा राजस्थान में हो रहा है तो आप समझ सकते हैं कि उनके दौरे के दौरान खास महत्व है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो या फिर देश के गृहमंत्री अमित शाह का आगमन हो वह राजस्थान के लिए शुभ साबित होता है
भाजपा प्रदेश संगठन….
वैसे तो गृहमंत्री अमित शाह विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर आ रहे हैं लेकिन पार्टी के प्रमुख पदाधिकारीयों के साथ भी शाह बैठक कर सकते हैं अमित शाह के दौरे को लेकर संगठन स्तर पर भी उत्साह है माना जा सकता है कि अमित शाह के दौरे के बाद लंबे समय से प्रदेश टीम का इंतजार भी खत्म हो सकता है बीजेपी कार्यालय में चर्चाएं बनी हुई है इस बीच नई टीम में शामिल होने के लिए कई नेता दिल्ली जयपुर के बीच की दौड़ अभी लगातार लग रहे हैं सबके अपने-अपने सियासी समीकरणों के बीच पिछले दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी टीम तैयार हो चुकी है लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दी गई है जैसे ही स्वीकृति आएगी नाम जारी कर दिए जाएंगे


Leave a Reply