Advertisement

69वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता पूर्व चयन प्रशिक्षण में खिलाड़ियों का सम्मान

blank

राम धाम राम चौकी बिराई में आयोजित सम्मान समारोह, ट्रस्ट द्वारा मानव कल्याण कार्यों की जानकारी दी गई

जोधपुर। अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्कूली सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के पूर्व चयन प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट, टोपी और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम राम धाम राम चौकी बिराई में आयोजित हुआ, जिसमें ट्रस्ट के ट्रस्टी विजय कुमार अग्रवाल ने ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न मानव कल्याण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट समाज में जनकल्याण एवं मानव सेवार्थ कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने भोपालगढ़ और ओसियां उपखंड मुख्यालय पर अग्निशामक गाड़ियां और जोधपुर के आपदा प्रबंधन विभाग के लिए जीवन रक्षक एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। इसके अलावा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिराई में 25 लाख रुपए की लागत से मिनी ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के पुनरुत्थान के लिए 65 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण का कार्य भी चल रहा है। इसके अलावा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावङी में मंच का भी निर्माण कराया गया है।विजय कुमार अग्रवाल ने यह भी बताया कि ट्रस्ट ने आपदा और महामारी के समय भी मानवता की सेवा में कदम बढ़ाया है, और जनजीवन की रक्षा में अहम भूमिका निभाई है।

सम्मान समारोह के दौरान राम धाम राम चौकी के महंत स्वामी सुंदर दास महाराज ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धर्म, संस्कृति और सभ्यता की भी शिक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति बिना इस शिक्षा के धीरे-धीरे लुप्त हो सकती है। बच्चों के शिक्षा में सभ्यता और संस्कृति का समावेश करना आवश्यक है, क्योंकि यही भविष्य में इस देश की दिशा तय करेगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में कई ग्रामीण विद्यालयों से आए विद्यार्थियों, शिक्षकों, साधु संतों और भक्तों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *