जोधपुर। प्रदेश के कृषकों, पशुपालकों, मत्स्यपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं अन्य हितधारकों की समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से राजस्थान किसान आयोग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक तथा कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राजस्थान किसान आयोग की उप सचिव डॉ. नीता ने बताया कि समीक्षा बैठक 6 नवंबर को प्रातः 10 बजे कृषि अनुसंधान स्टेशन (ए.आर.एस.) के कॉन्फ्रेंस हॉल, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर में आयोजित होगी, जिसमें कृषि, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य एवं सहकारी विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।
इसके उपरांत कृषक संवाद कार्यक्रम 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के मुख्य सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से आमंत्रित कृषक प्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य भाग लेंगे। इस संवाद का उद्देश्य किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं नवाचारों को आयोग की नीतियों में समाविष्ट करना है।


Leave a Reply